*क़यामत की कुछ निशानियाँ*
9⃣ *नवा भाग*
हज़रत अम्र बिन तग़लिब रज़ियल्लाहु अन्हु बयान करते हैं कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया क़यामत की निशानीयों में से एक निशानी यह है कि माल ओ दौलत का फ़ैलाओ हो जाएगा और बहुत ज़्यादा हो जाएगा, तिजारत को तारक़्क़ी होगी, इल्म उठ जाएगा, एक शख्स माल बेचेगा, फिर कहेगा, नहीं, जब तक मैं फला घराने के सौदागर से राय ना ले लूँ और एक बड़ी आबादी में कातिबो की तलाश होगी लेकिन वो नहीं मिलेंगे ।
*(सुनन नसाई : 4461, सनद सही)*
अबु हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु बयान करते हैं कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया ज़माना जल्दी जल्दी गुज़रेगा और इल्म दुनिया में कम हो जाएगा और दिलों में कंजूसी समा जाएगी ।
*(सही बुख़ारी : 6037 )*
➡ *जारी है..............*
सभी भाग हासिल करने के लिए और सही इस्लामिक मेसेज हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.........
http://authenticmessages.blogspot.com
No comments:
Post a Comment