*क़यामत की कुछ निशानियाँ*
*दसवा भाग*
नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया की मेरी उम्मत में ऐसे बुरे लोग पैदा हो जायेंगे जो ज़िना, रेशम का पहनना, शराब पीना और गाने बजाने को हलाल बना लेंगे और कुछ घमंडी किस्म के लोग पहाड़ की छोटी पर (अपने बंगलो में रिहाइश करने के लिए) चले जायेंगे, चरवाहे उनके मवेशी सुबह ओ शाम लायेंगे और ले जायेंगे, उनके पास एक फ़कीर आदमी अपनी ज़रुरत ले कर जाएगा तो वो टालने के लिए उस से कहेंगे कि कल आना लेकिन अल्लाह तआला रात को उनको (उनकी सरकशी की वजह से) हलाक कर देगा पहाड़ को (उन पर) गिरा देगा और उनमें से बहुतो को क़यामत तक के लिए बन्दर और सूअर की सूरतों में बिगाड़ देगा l
*(सही बुखारी : 5590)*
नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया, एक ज़माना ऐसा आएगा की इंसान इसकी परवाह नहीं करेगा की माल उसने कहाँ से कमाया, हलाल तरीक़े से या हराम तरीक़े से l
*(सही बुखारी : 2083)*
➡ *जारी है..............*
सभी भाग हासिल करने के लिए और सही इस्लामिक मेसेज हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.........
http://authenticmessages.blogspot.com
No comments:
Post a Comment