*क़यामत की कुछ निशानियाँ*
1⃣1⃣ *ग्यारवा भाग*
अबू हुरैरा राज़ियल्लाहू अन्हु बयान करते हैं कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया : “क़यामत क़ायम न होगी यहाँ तक कि एक आदमी दुसरे की क़ब्र के पास से गुज़रेगा और कहेगा, काश! मैं इसी की जगह होता l”
*(सही बुख़ारी : 7115, सही मुस्लिम : 7301)*
अबू हुरैरा राज़ियल्लाहू अन्हु से रिवायत है की रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि ने फ़रमाया : “इन फ़ितनो से पहले पहले जो अँधेरी रात के हिस्सों की तरह (छा जाने वाले) होंगे, (नेक) आमाल करने में जल्दी करो l (इन फ़ितनो में) सुबह को आदमी मोमिन होगा और शाम को काफ़िर या शाम को मोमिन होगा तो सुबह को काफ़िर, अपना दीन (ईमान) दुनयावी सामान के बदले बेचता होगा l”
*(सही मुस्लिम : 313)*
➡ *जारी है.....................*
सभी भाग हासिल करने के लिए और सही इस्लामिक मेसेज हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे........
http://authenticmessages.blogspot.com
No comments:
Post a Comment