*क़यामत की कुछ निशानियाँ*
3⃣ *तीसरा भाग*
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहू अन्हु बयान करते हैं कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया : क़यामत उस वक़्त तक क़ायम न होगी जब तक लगभग तीस (30) झूठे दज्जाल पैदा न हो जायें, उनमें हर एक यही गुमान करेगा कि वो अल्लाह का नबी है l
*(सही बुख़ारी: 3609)*
हज़रत सौबान रज़ियल्लाहू अन्हु से रिवायत है कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया क़यामत उस वक़्त तक क़ायम न होगी जब तक कि मेरी उम्मत के कुछ लोग मुशरिको से मिल न जाये और कुछ बुतों को न पूजने लग जायें और जल्द ही मेरी उम्मत में तीस (30) कज्ज़ाब पैदा होंगे, उनमें हर एक गुमान करेगा कि वो नबी है, हालांकि मैं आख़िरी नबी हूँ, मेरे बाद कोई नबी नहीं आएगा l
*(सुनन अबू दावूद: 4252, सुनन तिरमिज़ी: 2219, सनद सही)*
➡ *जारी है...............*
No comments:
Post a Comment