*क़यामत की कुछ निशानियाँ*
5⃣ *पांचवा भाग*
हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहू अन्हु बयान करते हैं रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया क़यामत उस वक़्त तक क़ायम न होगी जब तक तुम तुर्कों से जंग न कर लोगे, जिनकी आँखें छोटी होंगी, चेहरे सुर्ख होंगे, नाक मोटी फैली हुयी होगी, उनके चेहरे चमड़े चढ़ी ढालों की तरह चौड़े चौड़े तह ब तह होंगें और क़यामत उस वक़्त तक क़ायम न होगी जब तक एक ऐसी क़ौम से जंग न कर लो जिनके जूते बाल के बने हुए होंगे l
*(सही बुख़ारी : 2928)*
हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहू अन्हु बयान करते हैं कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया क़रीब है कि अगर तुम्हे लम्बी मुद्दत मिल गयी तो तुम ऐसे लोगो को देखोगे जिनके हाथ में गायो की दुमो जैसे (कोड़े) होंगें, वो अल्लाह के गज़ब में सुबह गुजारेंगें और अल्लाह की सख्त नाराज़गी में शाम गुजारेंगें l
*(सही मुस्लिम : 7195)*
➡ *जारी है.....................*
सभी भाग हासिल करने के लिए और सही इस्लामिक मेसेज हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे ........
http://authenticmessages.blogspot.com
http://authenticmessages.blogspot.com
No comments:
Post a Comment